प्रकृति के रंग निराले...।।
किसी भी प्रकार के हालात क्यूँ ना हो, प्रकृति अपनी
ख़ूबसूरती बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ती है।
चाहे वो पतझड़ के मौसम का खड़ा हुआ पेड़ ही क्यूँ ना हो।
वो भी हर तरीके से अपनी सुंदरता को प्रकट करता है।
फिर चाहे वो उसकी टूटी हुई पत्तियाँ हो या फिर सूखी पड़ी डालियाँ ही क्यूँ ना हो।
वो हर वक्त अपनी सुंदरता को बिखेरते रहते है।
इसी प्रकार हमें भी, प्रकृति से यह सिखने की जरूरत है की कैसे हर हालात में अपनी सुंदरता को बिखरते रहे और कैसे आस पास की अच्छाइयों को खुले मन से अपने तक पहुँचने दे और इन फोटोग्राफ्स के द्वारा मैं यही दिखाना चाहता हूँ।
