एक शख्स है ऐसा,
जो प्यार तो बहोत करता है,
पर कभी जताता नहीं,
वो कभी गले से नहीं लगता,
पर प्यार उतना ही करता है,
उसे नहीं आता है अपने प्यार को जताना,
पर अहसास उसे भी है इसका,
परवाह उसे भी है,
पर जताता नहीं,
मनोबल सा बड़ जाता है उसके होने से,
डर तो होता है पर उसका अहसास नहीं होता,
उसके पास होने से,
वो साये की तरह साथ रहता है,
वो एक पिता है,
जो प्यार तो बहोत करता है,
पर कभी जताता नहीं।
करन/@karanrajput0911


