कुछ अहसास हो,कुछ प्यार हो,

एक चाँदनी रात हो,

और उस चाँदनी रात में कुछ बात हो।

थोड़ा आँखों का मिलना हो,

कुछ आँखों में खोना हो।

तारों का टिमटिमाना हो,

चाँद की चमक हो,

चाँद की चमक में चेहरों का चमकना हो।

कुछ एक दूसरे का साथ हो,

साथ हो,

साथ में एक दूजे का हाथ हो,

कुछ ना कहे वो,कुछ ना कहे हम,

फिर भी बिना बोले बात हो।

करन/@KaranRajput0911/@Kavishala_Hindi