अब तो न जाने कितना समय हो गया,
हमें सूरज को उदय होते हुए देखें,
उन सूरज की किरणों से अपनी आँखों को सेखे हुए,
सूरज की किरणों का बादलों को चिरते हुए,
पेड़ पौधों तक पहुँचना और फिर पक्षियों का चह-चाहना,
सूरज की पहली किरण के साथ फूलों का खिलना,
भवरों का फूलों पर बैठना और हमारा एक टक होकर उनको देखना,
कभी ये सब भी हमारी जिंदगी का हिस्सा हुआ करते थे,
लेकिन जबसे हम थोडे समझदार क्या हुए,
तब से हमने यह सब देखना ही छोड़ दिया।
इस नाटक भरी जिंदगी में हम पूरे तो है,
पर सच्चाई मेंं इनके बिना अधूरे है।
करन/@karanrajput0911/@kavishala_hindi
