बोल पाती आँखें
तो बताती तुम्हें
बसता है प्यार
सागर से गहरा इनमें
कर पाता बातें
दिल तो बताता तुम्हें
धड़कता है यह
रात दिन किसके लिये
समझा पातीं यह
साँसें तो समझातीं तुम्हें
महकती हैं यह किसकी
ख़ुशबू से हर समय
दिखा पता मन
तो दिखलाता तुम्हें
जज़्बातों के सैलाब की
कौन है वजह

४ अगस्त २०२४
जिनेवा