तुझ से तेरा हाल
क्या पूछूँ,
तेरी नज़रें
सब बयान करती हैं
लबों पर, हो ताला
यह ज़ुबान, का
काम करती हैं
तुझ से तेरा हाल
क्या पूछूँ,
तेरी नज़रें
सब बयान करती हैं
होती है, मन में बेचैनी
यह मुझसे
इज़हार करती है
तुझ से तेरा हाल
क्या पूछूँ
तेरी नज़रें
सब बयान करती हैं
दर्द भी दिल का
इनमें छलक
जाता है
तेरा हर मलाल
इनमें झलक
जाता है
तुझ से तेरा हाल
क्या पूछूँ,
तेरी नज़रें
सब बयान करती हैं
हो दुनिया से शिकायत
यह मुझसे
सवाल करती हैं
तुझ से तेरा हाल
क्या पूछूँ,
तेरी नज़रें
सब बयान करती हैं