मेरी बातों से ज़्यादा
पेचीदा है तेरी खामोशी
अब मैं क्या कहूँ
मेरे सवालों से ज़्यादा
उलझे हैं तेरे जवाबतेरी खामोशी
अब मैं क्या पूछूँ
मेरे इशारों से ज़्यादा
मुश्ताक़ हैं तेरी निगाहें
अब मैं क्या समझूँ
मेरे इरादों से ज़्यादा
मज़बूत है तेरी ज़िद्द
अब मैं क्या करूँ
१३ जुलाई २०२४
जिनेवा

