मैं चला अपनी राह पर
लेकर अपने ग़मों का सामान
लंबा है सफ़र, मंज़िल ना पता
ना कोई हमसफ़र, ना कारवाँ
तनहा है डगर, सुनसान रास्ता
मैं चला अपनी राह पर
लेकर अपनी ग़लतियों का गुनाह
मुंसिफ़ है ना कोई अदालत
ज़िंदगी बन गई है ख़ुद सज़ा
मैं चला अपनी राह पर
२८ जुलाई २०२४
जिनेवा

