दिन महीने साल

गुजर गए बस यूँ ही

देखे ख़्वाब कई

हुए कुछ पूरे

कुछ रह हे अधूरे भी

दिन महीने साल

गुजर गए बस यूँ ही

ख़ुशियाँ मिली कई

तो ग़म भी मिले कभी

जीवन के लम्बे सफ़र में

साथ चले कभी

तो कभी हुए जुदा भी

दिन महीने साल

गुजर गए बस यूँ ही

पलकों पर बिठाया कभी

तो कभी गिरे नज़रों से

बेइंतहा मोहब्बत की कभी

तो कभी टूटा दिल भी

दिन महीने साल

गुजर गए बस यूँ ही


२३ अगस्त २०२०

जिनेवा