वो सुबह की धूप सी
मेरे आशियाने में आ पड़ी।
मैं जागा भी तभी,
जब वो मुस्कुरा पड़ी।
अब बंद कर आँखें सो जाना
मेरे बस की कहाँ,
कहीं मौसम बदला
और वो जा पड़ी।
समेट लूँ उन्हें
यूँ ही यहाँ — मेरे बस की कहाँ,
वो तो कुछ उनकी भी पसंद,
वरना मुस्कुराते हुए यूँ ही यहीं क्यों आ पड़ी
