ऐ माँ मेरी
ये रात लंबी है,
या इन उजालों में भी अँधेरा है।
दिन गुज़र जा रहे हैं लेकिन,
एक पल में ही सब ठहरा है।
तुम कहाँ गई…
उठो ज़रा,
तेरे अपनों को दुख ने घेरा है।
पतझड़ के जैसे हैं पड़े,
तेरे लिए रब से हैं लड़े।
अश्कों के बादल हैं खड़े,
कितना भी रोक लें खुद को,
अकेलेपन में रो पड़े।
तेरा हाथ फिर से पकड़ना है,
अभी रह गया बहुत कुछ,
तेरे लिए जो हमको करना है।
तेरी मुस्कुराहट के लिए,
सोचकर के तुझे,
हमें रोज़ मरना है।
जाते-जाते इतना भी
वक़्त हमको न दिया।
कुछ कर सके तेरे लिए,
इतना भी हमसे न लिया।
तेरी सादगी, तेरी मुस्कुराहट,
तेरा गुस्सा पल भर का वो ,
तेरी वो शरारत भरी हर बात याद आएगी।
तू क्यों गई,
ये बात हर पल खाएगी।
ऐ माँ मेरी,
तू खुश रहना,
अब जहाँ भी तू जाएगी।

