सुबह से उठकर यूं भटकाकर

शाम को फिर ओ ढलने वाले

मन को विचलित कर करके

मुझको ना ओ मिलने वाले

जो दूजे के सफर सुहाने

फिर मुझको ओ खलने वाले

ऐ इच्छाओ के सागर

अब और क्या हो तुम करने वाले


ऐ माटी के पुतले बिन मेरे न

तुम चलने वाले

तुम वो सूरज जो बिना उदय ही

हर पल में ढलने वाले

मेरी बूंदों के बिन खातिर

तुम बिलकुल ना हो हिलने वाले

बिना धूप के ये सिर्फ कलियां

इनसे फूल कभी न खिलने वाले

मेरे बिन भी जीवन जीवन!

बिन मेरे क्या तुम चलने वाले?