चाहत के मसीहाओं को मलाल नहीं होता ,

कमाल करने वालों का इंतक़ाल नहीं होता ।


"

रोजे-दरख़्वास्त-दुआ से क्या पायेगा , भला सादगी छीन कर ,

कितने दिन कोई ख़ुश रहता है , किसी की हँसी छीन कर ।


लाख दामन चुरा के चले जाएं बीते कल से ,

क्या मिलेगा आने वाले कल में , आज की दिल्लगी छीन कर । "



ज़िन्दा रहें तब नज़रें फेर कर निकल जाते हैं लोग ,

मरने के बाद ही क्यूँ झूठा प्यार जताते हैं लोग ,

तोहमत और इज्ज़त में ये साँस की हद कैसी ,

मुर्दे पर रोते हैं और ज़िन्दा को रुलाते हैं लोग ।


मैं जब-जब अपनी कविता में ,

तुम्हें लाल चुनर ओढ़ाता हूँ ,

तब-तब मेरी कविता को भी ,

तुम जैसी ही सुंदर पाता हूँ ।।

मैं ताजमहल बनवा कर तुझको ,

दफ़्न नहीं कर सकता हूँ ,

लिखता हूँ तुझ पर कविता अपनी ,

एक काम यहीं कर सकता हूँ ।


तूफ़ान , वबा , किल्लत से सारी अवाम लाचार है ,

मुझे लगता है लोग तो लोग , खुदा भी बीमार है ,

मुझे तवज्जों नहीं हुक्मरानों से , ये तो तमाशबीन हैं ,

लेकिन मददपरस्तों के घर में भी डर की एक दीवार है ।