कितना आसान है मरना
और हवा में घुल जाना ,
ज़िंदगी भर कमाना ,
और बिना उसे भोगे मर जाना।
कितना मुश्किल है जीना ,
और हवा में सांस लेना ।
आसान है, खूब प्यार करना ,
मुश्किल है उसे अंत तक निभाना।
बहुत आसान है सबके लिए ,
किसी के साथ सपने देखना ,
लेकिन मुश्किल होता है ,
उन सपनों को साथ में सच करना।
उम्मीद रहती है मगर ,
लोग अपनी जल्दबाजी में छोड़ देते हैं ,
बीते कल को ,
प्यार को और उस उम्मीद को ,
जो कि सच हो सकती थी।
जो कि मुश्किल तो थी मगर ,
आसानी के लिए पनपी थी ।
कितना आसान है उम्मीद करना ,
और भूल जाना ,
कितना मुश्किल है उम्मीद पर टिके रहना ,
और सब कुछ पा जाना ।


