कर रहा गुहार हूँ मैं अपने प्रभु राम से,
विनती पूरी करना प्रभु आप श्रीधाम से,
देश में हो अमन चैन खुशहाली की गंगा बहे,
भोजन मिले सभी को कोई भी भूखा ना रहें,
सभी का प्रेम हो सफल ना राधा बिछड़े श्याम से,
कर रहा ........................................
एक बार फिर भारत में स्थापित राम राज हो,
नित् प्रतिदिन जहाँ चलते धरम काज हो,
अबलाएं रहे सुरक्षित मंथरा का भी नाश हो,
अनाचारी रावणों का भी पुनः विनाश हो,
सत्कर्म ही करे प्रजा डरे 'बदी' के नाम से,
कर रहा.....................................
कर रहा गुहार हूँ मैं अपने प्रभु राम से,
विनती पूरी करना प्रभु आप श्रीधाम से |
