जब लिया था जन्म उस जवान ने
गूंज उठा था सदन उसके आने से ,
पर क्या मालूम था किसी को?
कि वह प्राण दे देगा अपने देश को !
जब बहन ने बांधी थी राखी अंतिम बार
जीवन भर रक्षा की उम्मीद के साथ ,
पर क्या मालूम था उस बहन को?
कि अंतिम बार देख रही हैं अपने भाई को !
जब देखा था ख़्वाब उसने
जीवन भर देश की रक्षा करने का ,
पर क्या मालूम था उसे?
कि जीवन रह जाएगा एक क्षण का !
जब मंदिर में माँ दुआ मांगती थी
बस उसकी लंबी उमर और सलामती की ,
पर क्या मालूम था उस माँ को?
कि अगली दुआ नही जाएगी ईश्वर को !
जब करते थे मेहनत पिता उसके भविष्य के लिए
देखते थे ख़्वाब उसको सार्थक बनाने के लिए ,
पर क्या मालूम हैं किसी को दर्द उस पिता का?
जिसका वो ख़्वाब रह गया सिर्फ पल भर का !
जब देश के लिए जवान अपना बलिदान दे गए
देश के दुश्मनों के चलते अपना लहू बहाते चले गए ,
क्या मालूम किसी को कि वह क्या सीख दे गए?
इसी तरह न जाने देश के कितने जवान शहीद हो गए !
- कनिष्का गर्ग (कक्षा-दसवीं)

