आजकल अधिकांश सुनने को मिलता हैं
यहाँ हुआ लड़की का रेप हैं
लोग इसे आसानी से टाल देते हैं ,
यहाँ मेरा एक सवाल हैं !
उस पीड़ा से गुजरना क्या इतना आसान हैं?
करते रेप लड़के हैं
पर गलती लड़की की दिखाई जाती हैं
"छोटे कपड़े क्यों पहने थे?"
-कहकर अपनी बात बढ़ाई जाती हैं ,
यहाँ मेरा एक सवाल हैं !
जब तन पर कपड़े भी पूरे होते हैं
तब क्यों लड़कियों के रेप होते हैं?
आधी रात की नौकरी करने से उन्हें रोका जाता हैं
जमाना खराब हैं कहकर घर में बैठा लिया जाता हैं ,
यहाँ मेरा एक सवाल हैं !
जमाना खराब करने वाले क्यों घूमते सरे-आम हैं ?
लड़कियों को तो सीखा देते हैं
की उनकी इज्जत उनके गहने होते हैं ,
यहाँ मेरा एक सवाल हैं !
लडको को क्यों नहीं सिखाते -
लड़कियों की इज्जत लूटना एक पाप हैं ?
जब होता हैं एक लड़की का रेप
चरित्रहीन उसे समझ लिया जाता हैं ,
यहाँ मेरा एक सवाल हैं !
रेप करने वाला क्यों घूमता बनकर चरित्रवान हैं ?
चार बाते तो इस पर हर कोई बना लेता हैं
बड़े-बड़े बोल भी हर कोई बोल लेता हैं ,
यहाँ मेरा एक सवाल हैं !
रेप के मामलो को घटाने के लिए क्या दिया आपने कोई योगदान हैं?
~ कनिष्का गर्ग (कक्षा-दसवीं)

