उस को जुदा हुए ज़माना हुआ

अब क्या कहें ये क़िस्सा पुराना हुआ

उनके दीदार के बगैर ढलती ना थी शाम

आज उसी शाम पर पछताना हुआ

नेकी की मूरत बनी थी जो शहर मे

उसी का हमे सताना हुआ

होती थी जिन मेहफिलो मे हमारी इश्क की चर्चा

आज उनसे ही मुँह छुपाना हुआ

फूलों से दोस्ती पर भी काँटे चुभे है हमें

फिर सोचते है ये तो उनका नजराना हुआ

बना है ताजमहल इश्क की निशानी मे

हमे तो इश्क पर सिर्फ पछताना हुआ

देखते है उनकी तस्वीर तन्हाई मे "चिन्मय"

अब जख्म से जख्मों पर मरहम लगाना हुआ


हिमांशु कंडवाल "चिन्मय"