ये ढलती शाम बीत न पाए

मनमीत मेरा लौट ना जाय

अभी तो नजरों मै आया है

दिल को अभी ही तो भाया है

जग से चुराके रखना है मुझे

आंखों मै कुछ यूं भरना है तुझे

देख ना पाए दुनिया सारी

मुझे दिल मै छुपाके रखना है तुझे

कह दो सांस की झनकार से

अभी रफ्तारे अपनी थाम ले

थम जाने दे ये उम्र सारी

बीत न पाए इक भी लम्हा ये

कर दे जो झंकृत तेरे दिल को

ऐसा जादू कोई चलाया जाए

ये ढलती शाम बीत न पाए

मनमीत मेरा लौट ना पाए