चाहे दिन हो या रातें हो,
रात आंख बंद रहने पर भी नजरें मिलाते हो,
मेरी खुशी से तुम भी हँसते-मुस्काते हो,
अकेले में अपने होने का एहसास दिलाते हो,
चैन लाने के लिए मेरा पसंदीदा ग़ज़ल सुनाते हो,
मुझे सुलाने के बाद तुम भी सो जाते हो,
दिन में हक़ीक़त औ रात सपने में आते हो,
ऐसा करने से मेरे मन का तनाव मिटाते हो,
मेरे सपने में आना
दर्शाता है कि
तुम मुझे खूब भाते हो,
लेकिन
भोर मिलने पर
केवल देखकर क्यों रह जाते हो,
मन की बातें हमें क्यों नहीं बताते हो,
लेकिन फिर
निगाहों से
ये बात बताकर आशा दिलाते हो,
कि
मेरे सपने में तुम रोज आते हो।
©कनक रंजन ठाकुर✍
