हर सहर देखता हूँ तेरा रुख
शाम तक रहता है चैन-ओ-सुख
तेरे धड़कन में शरीक रहता हूँ
हर रूप से मैं ठीक रहता हूँ
सामने आया था इक दर्पन
अचानक थम गई मेरी धड़कन 
ऐनक भविष्य का अनुमान दिखा दिया
क्षण से पहले मुझे बता दिया
कुछ दिन बाद होगी ये कहानी 
सोचकर नैनन में आते हैं पानी
खत्म हो चुकेगा कॉलेज का दौर
मेरा रास्ता इक तरफ तेरा दूसरी ओर
क्या हम तब जुदा हो जाएंगे?
पर तेरे बिन कैसे रह पाएंगे?
इतना दिखाकर
गिर गया मेरे हाथ से वो दर्पण
गिरते ही टूट गया मेरा मन
चित्त ही होती है सबसे बड़ा आईना
क्या ये होगा? ना.. जी ना...
हम भले दूर होंगे पर पास रहेंगे
काफ़ी अलग होकर भी खास रहेंगे

©कनक रंजन ठाकुर✍️