अपने स्वार्थ को ओढ़ कर, हम इंसान कब बनते हैं देवता,

और फिर उसी घमंड में, छीन लेते हैं जीने का हक़ किसी जीव का।


अब बैठा हूँ लिखने, थोड़ी शर्म, थोड़ा पछतावा है,

काग़ज़ पे जो बह रहा, शायद वो खून का ही छाया है।


कभी-कभी इंसानियत का मुखौटा पहन, हम जानवर से भी नीचे उतर जाते हैं,

और फिर कविता लिखकर, अपने गुनाहों को सजाते हैं।


कहानी बस इतनी सी है —

वो सांप था, मैं इंसान था...

पर उस दिन, फर्क कुछ ज़्यादा न था।

... Ehsaas