आ जाओ मेरी ज़िंदगी में
जैसे आता है हरापन, पत्तियों में
जैसे आती है धूप, देहरी में
जैसे आते है तारे, आकाश में
आ जाओ यकायक
जैसे उमंग आता है, देह पर
जैसे उफान आती है, नदी पर
जैसे फल आते है, पेड़ों पर
आ जाओ अचानक
जैसे आती है मृत्यु, लगभग अनिश्चित
जैसे आती है फुहार, धरा पर
आ जाओ तुम, सदा के लिये
आ जाओ एक बार
कभी आ सकोगे इसतरह कि
आना जाना एक हो जाए
ना जाना जा सके, कब आये कब गये
आ जाओ, कभी ना जाने के लिये