एक दिन की देशभक्ति जगाने का वक्त आ गया है जिस प्रकार 15 अगस्त को नेताओं से लेकर आम जनता ने प्रोफाइल बदली थी हर घर जगह तिरंगा नजर आया था। लेकिन इस बार देर क्यों? खैर अच्छा भी है अपने वतन को लेकर देशभक्ति होनी भी चाहिए। मुझमें भी है थोड़ी सी, पर अभी तक बॉर्डर पर जाकर देशभक्ति दिखाने का मौका नहीं मिला। लेकिन हर दिन अपने अंदर जगाए रखता हूं।
इसलिए पहले उनके लिए दो शब्द...
कैसे कह दूं कि वो शहीद हो गए,
मेरे दिल में तो वो आज भी जिंदा हैं
खैर छोड़िए। यह सब लेकिन इस बार की देशभक्ति कुछ अलग देखने को मिली थी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में देशवासियों से 15 अगस्त पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया तो लोगों की प्रोफाइल पर तिरंगा लगना लाजमी था, उसका असर भी देखने को मिला हर जगह तिरंगा लहराता नजर आया, लेकिन कथित तौर पर इस बार ज्यादातर राजनीतिक एंगल से तिरंगा लहराया। किसी ने अपने आकाओं को खुश करने के लिए प्रोफाइल बदली तो किसी ने अंधभक्ति दिखाने के लिए अपनी सुंदर तस्वीर हटाकर देशप्रेम दिखाया। लेकिन दो दिन बाद 26 जनवरी आने वाली है जिसे देश के सविंधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन अभी तक किसी की प्रोफाइल पर तिरंगा लहराता नजर नहीं आ रहा।
बेशक! प्रोफाइल पर तिरंगा लगाइए...
लेकिन साहब को खुश करने के लिये नहीं!
ऐसे ही मेरे एक साथी ने कुछ सालों पहले स्वत्रंत्रता दिवस पर फ़ोटो लगाई थी तो मैंने पूछ लिया सिर्फ एक दिन की देशभक्ति जो 24 घंटे बाद खत्म हो जाएगी ? साहब यह सुनते ही तमतमा गए। कहने लगे मैंने एक स्टेटस तो लगाया तुमने तो वो भी नहीं लगाया। मेरे पास कहने को कुछ नहीं था बस थोड़ा सा मुस्कुरा दिया। और मैं अपने काम में व्यस्त हो गया। लेकिन जब दफ्तर निकलने का समय हुआ तो उसने पूछ ही लिया एक बात बताओ तुम उस वक्त क्यों मुस्कुरा रहे थे। अलबत्ता मैंने भी बता ही दिया। दरअसल जरूरी नहीं स्टेटस और प्रोफाइल बदल कर ही देशभक्ति दिखाई जाए अगर तुम्हारी नजरों में यही देशभक्ति है तो मेरे तो हर सोशल मीडिया अकाउंट पर हर 365 दिन तिरंगा लहराता है। लेकिन मैं इसे देशभक्ति नहीं मानता, सच्ची देशभक्ति वो है जो मानवता के नाते हर जरूरतमंद की मदद करें।
Read more Earn more Learn more

