हर कोई मुझे कहता है कि मैं उनमें कमियां निकालता हूं। लेकिन मैं कहता हूं कि मैं आलोचना करता हूं। किसी ने पूछा फिर कमियां और आलोचना में अंतर ही क्या है ? मैंने कहा कमियां निकाली जाती है और आलोचना की जाती है । बस ध्यान इस बात का रखना है कोई कमियां निकाले तो उन कमियों को दूर करना है और आलोचना करे तो व्यर्थ की चिंता छोड़कर आगे बढ़ते रहना है।