अभी-अभी
एक ख़बर की दस्तक हुई हैं
काग़ज़ पर रखकर
मैंने सिर्फ़ पढ़ने की सोची हैं।
ठहरी हवा चलने लगी हैं
पर देख रहा हूँ
सुराख़ है काग़ज़ पर
उसमें से ख़बर के सब ख़्याल
बाहर गिरते जा रहे हैं।
मैं तथ्यों को बीनने को टूट पड़ता हूँ
लेकिन
ख़बर ख़बरदार करने से पहले
घटना के सब साक्ष्य लिए
ज़ोरदार बारिश में
बहकर दूर चली गई है।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय

