विचारों की तकरार है
शब्दों की तलवार है
अफ़साना अपरम्पार है
घायल हर दीवार है।

हत्या और घृणा के दृश्य है
नफ़रत और षडयंत्र के कृत्य है
शोर मचाते यंत्र हैं
चुप रहते तंत्र हैं।

युद्ध करता शिकार है
रक्तरंजित आधार है
ईंटें धँसती हर बार है
मिलता सिर्फ़ धिक्कार है।

जीवन बेरोजगार है
धोखा, फ़रेब प्यार है
अचेतन हुए संसार में
जीवन लगता व्यापार है।

- © कामिनी मोहन पाण्डेय।