पूरा ब्रह्माण्ड हमसे प्रेम करता है,
हमेशा हमारे साथ रहता है
हमारी बात सुनता है
और अपनी बात कहता है।

जरुरत है उसके कहे को सुनने की,
अपने को प्रज्ज्वलित करने की
निरंतर आ रही ख़ुशियों को
जीवन में प्रवेश देने की।

ब्रह्माण्ड सभी आत्माओं को
आपस में जोड़े रखने के लिए
कर रहा दिन-रात संघर्ष
ताकि सब एक साथ देखे
मनुष्यता का उत्कर्ष।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय।