हृदय के संग्रहालय में
संग्रहित हैं अनुकृतियाँ
कविता के साथ चिह्नित
सब पुरानी पांडुलिपियाँ
धूल भरे पुस्तकालय में
मूक आलमारी थीं अनेक
पुस्तकें सब ब्लूप्रिंट से भरी थीं
जो मिलीं हमको कुछ कह रही थीं
पन्ने जीर्ण-शीर्ण पीले थके थे
झड़ते धूल से न टूटे पड़े थे।
- © कामिनी मोहन पाण्डेय।

