"पूर्णता की चाह"


हमारी धड़कन की क़िताब में

ढेरों पन्ने हैं

इसे पूरी पढ़नी पड़ती है

न पढ़ सके तो,

यह अधूरी रह जाती है


इनमें विलुप्त हो जाने वाली

सबसे ख़ूबसूरत चीज़ें

हक़ीक़त में चीज़ों की पूर्णता नहीं है

वो यादें, वो उर्जा

वो स्थान, वो चित्र,

भावनाएँ, क्षण, मुस्कुराहट

और हँसी की पूर्णता है।


धड़कन के बंद होने पर

उम्मीद की अपूर्णता के

पन्ने फड़फड़ाते हैं

क्योंकि, कारण के खत्म होने से

पूर्णता की चाह मरा नहीं करती है।

- © कामिनी मोहन पाण्डेय ।