1.
माँ लोरी भरा वात्सल्य ख़ज़ाना,
अबोध शिशु तुम सुनते जाना।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय
2.
जीवन में कोई डर न फ़िक्र था वैसे
माँ ने उँगली कस के हाथों में पकड़ी हो जैसे।
- © कामिनी मोहन पाण्डेय।
3.
पालने की डोरियां माँ खींचती जा रही थीं,
लोरियों पे लोरियां माँ सुनाती जा रही थीं।
- © कामिनी मोहन पाण्डेय।
4.
मैं लोरी सुन रहा था मुझे नींद आ रही थीं,
रेशम से गोद में माँ नींद को सुलाती जा रही थीं।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय
5.
हर माँ की गोद में खिलती है तुम्हारी हँसी,
नस-नस में भरी ख़ुशबुएँ देती हैं ख़ुशी।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय
6.
हर्फ़ जिनसे बनता है भाई का नक़्श,
हर बहन देख लेती है माँ का नक़्श।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय
7.
अपनी-अपनी राह पर सब चलते जाते हैं,
दीवार पर माँ की तस्वीर को छोड़े जाते हैं।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय

