कविता की सेज पर
-© कामिनी मोहन।
ओफ़्फ़! खट-खट करता अस्थि-पंजर है
सर से पाँव तक मुफ़लिसी का मंज़र है
ठहरते नहीं लोग आते-जाते रहते यहाँ
ज़ुबान से लज़ीज़ सब्ज़बाग़ परोसते यहाँ
नक़्शे पर सिर्फ़ एक चेहरा घड़ी है
मगर आदमी को बड़ी हड़बड़ी है।

लालच और ग़लतफ़हमी का
अफ़सोस में दिखता फ़र्क़ साफ़ है
एक पल के रफ़्तार को क्या दोष दे हम
उसका हर खंज़र माफ़ है
भला जीवन का यहाँ लिया किसने मज़ा है
यह कविता की सेज पर पीसने की सज़ा है।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय।