काग़ज़ के किताबों में
दबी चिंगारी है
कल्पना के कल्पवृक्ष के
खुलने पर यह हाँफती नहीं,
बिजली जैसी तेज़ गति से ज़ेहन को
झकझोर कर बन जाती हमारी है
वफ़ादारी का बाज़ार है
शब्द हैं उकेरे हुए
बस छूने की तैय्यारी है
नींव को लग़्ज़िश की इजाज़त नहीं
हर मोड़ पर कविता की ज़िंदगी से यारी है।
- © कामिनी मोहन पाण्डेय।
लग़्ज़िश - लड़खड़ाना