उजली किरण साँझ ढले छल जाती है
किरण-किरण अमर बेल बन जाती है।
ढलते रात की चुप्पी में
हर उड़ान थम जाती है।
सुख-दुःख की हर एक किरण
रात-दिवस को बाँधे
दिन-दिन बढ़ती जाती है।
थकी किरण पँख फैलाती
रात के माथे तिलक लगाती।
धरती मुस्काती, स्वप्न सजाती
आँचल के साए में देखो
जीवन के झंझा को बिसराती है।
- कामिनी मोहन पाण्डेय।

