जी पर बोझ उठाए क़दम धीमी नादान रखता है
उड़ान   ऊँची   हो  तो  कौन  सामान  रखता  है।

हासिल  न  हो   कुछ  भी  'मोहन'  फिर  भी  तू
इंसानियत  की   हर  ख़बर का ध्यान रखता  है।

क़िस्मत  की  बुलंदी  का  मिसाल  बनता हैं  वो
जो क़दमों  तले उम्मीद  का तूफ़ान  रखता है।

कौन रुकता  है  राह में  किसी  अजनबी के लिए
वो  कटघरे में दिल और ख़तरे में ईमान रखता है।

आईना  अभी  भी  सब  देख  कर  चुप  रहता  है
'मोहन' सूरत देखकर सीरत की पहचान रखता है।
- © कामिनी मोहन पाण्डेय।