बात की बात से,
कुछ बात हो।
एक नई राह की,
नई-नई बात हो।
अपनेपन की बात हो,
प्रेम की मन में घात हो।
मनुज-मनुज की बात हो,
केवल एक सत्य की जात हो।
बुद्धि जाग्रत न हो तो,
झूठ की ही बात हो।
अभय मिला जो जीवन का,
उसकी अंधेरी रात हो।
- © कामिनी मोहन पाण्डेय।

