आजकल
आदमी एक हाथ में मोबाइल थामता है
और दूसरे हाथ की उंगलियों को
काम पर लगाता है
शब्दों को रोशनी से नहलाता है
उसे तेज़ी से रक्त में उतारता है
स्क्रीन ज़ेहन पर कब्ज़ा जमाता है
दिल और दिमाग को
अपने घेरे में घूमाता है।
आदमी समझता है
रफ़्तार बहुत तेज़ है उसकी
वह घेरे से निकल जाएगा
लेकिन बस सोचता ही रह जाता है
और वक़्त चुपचाप आदमी का चेहरा
बदलकर चला जाता है।
- © कामिनी मोहन पाण्डेय।

