कला स्वभाव से जन्मी एक नियमबद्ध अनुकृति है।
यह सदैव मनुष्यकृत नियमों का समर्थन करती है
और प्रकृति के सौन्दर्यात्मक पक्ष के
सद्व्यवहार का अनुकरण करती है।
जीवन से कृत्रिमता को निकाल दिया जाय
तो जो दृश्य रूप-रंग शोभायमान होता है,
वह स्वत:स्फूर्त कला है।
कला ही जीवनाशक्ति का परभृत प्रतिबिंब है।
यह मूलतः एक आत्मिक और नैतिक चेष्टा का
बिम्ब है।

