टूट कर गिरे
पक्षी के पंख की तान,
शांत है, उज्ज्वल है
है उड़ना नहीं आसान।

बहुत अधिक नीरस
जिसमें हवा की हैं खींचतान,
प्रस्थान के लिए
है खाली स्थान।

हर किसी के साथ है
पर चाहत है कि
कर सके दर्द आसान,
ख़ुद को दूर करने
का ढूँढते रास्ता अनजान।

और अकेले चलकर
नहीं पता कि कहाँ है जाना
है सब अनजान,
बहुत लंबे समय तक
चलना नहीं आसान।

किसी और की आग का असर नहीं
अस्तित्व पहनना चाहता इंसान,
निस्संग प्रेम की पहचान में
एक अवसर छिपा महान।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय।