हवा चली जाती है फिर
कुछ दूर जाकर लौट आती है।
आकाश खाली हो चुका है
उड़ते हुए बादल भी ठहर गए हैं
जो अलग थे, अब जुड़ गए हैं

हम एक साथ बैठते हैं
ये धरती, आकाश और मैं
तब तक, जब तक
इस देह में रहने वाली
सूक्ष्म आत्मा भी अंतस् में
शांत होकर ठहर नहीं जाती है।

यह पहचान है प्रेम का
दूसरे में ख़ुद के
प्रेम को पहचान लेने का
स्पष्टता इसका उत्तर नहीं देती
यह सवालों को ख़त्म कर देती है।

ठीक वैसे ही जैसे चुपचाप
मौन धारण किए
एक फूल खिल जाता है
और फिर मौन में ही
झड़ कर दूर हो जाता है।

-© कामिनी मोहन पाण्डेय।

kaminimohan