कौन क्या गा रहा है
व्यंग्य है या कुछ यूँ ही गुनगुना रहा है
सुनना हैं या नहीं
महसूस करना है या नहीं
या फिर कुछ बेहतर को जगह देने के लिए
कुछ ख़ाली स्थान बना रहा है।
भरा हो या कि ख़ाली
दोनों को एक-सा नहीं कर पा रहा है
हमेशा सही क्या है
और ऐसा बहुत कुछ क्या है
चीज़ें हैं, नशा और जुनून है
तो फिर कहाँ हार मान लेना चाह रहा हैं
नहीं, सारी परिस्थितियाँ
आँसू की तरह बहाता जा रहा है
जिनके आ जाने के बाद
रोक न पाने पर
बस चेहरे से हटाता जा रहा है।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय।

