राष्ट्र पहले, हमेशा पहले, जो
यह समझे हैं चलते रहते 
चलना गति-मति जीवन की
आत्म-प्रेम में ढलते रहते।

शायद बहुत सी चीजें बदल गई
शायद नहीं, नहीं, नहीं
गंभीर नहीं, बहुत गंभीर नहीं
अस्तित्व परिवर्तनशील नहीं।

गहरा हो या उथला, विश्वास 
आशाओं से दूर नहीं 
आत्मविश्वास के कपड़े पहने तो
उम्मीद सितारों से दूर नहीं।

उनका क्या हो सकता है, जो 
ख़ुद चलने को तैयार नहीं
देखो, रुकने की जिनमें चाह नहीं
उनकी होती हार नहीं। 

कुछ अच्छा होने से पहले 
जीवन में कुछ घटता है
उठो चलो, आगे बढ़ो, तो
प्रेम, प्रेम से जुड़ता है।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय।
kaminimohan