ड्रामे के शक्ल में एक कविता
विचारों के मंच पर मंचित है।
कहानी से उपन्यास में बदलते
किरदार फ़र्ज़ी हैं पर संचित है।

कोई अपनी मर्ज़ी से
दरवाज़ा खटखटाता है
और अंदर चला आता है।
फिर तो सब घटनाओं का
सिलसिला बदलता चला जाता है।

तहफ़्फ़ुज़ की चाहत में
क़दीम तक चर्चा बे-शुमार हो तो हो
रुख़्सत कौन हुआ कौन नहीं
डूबता अन्धकार
समझ कहाँ पाता है।

जो ज़ियादा दूर तक जाता है
वह फिर वापस
कभी-कभार ही सही
गुज़रे ज़माने में
लौट कहाँ पाता है।
- © कामिनी मोहन पाण्डेय।
तहफ़्फ़ुज़ : संरक्षण, हिफ़ाज़त, रक्षा
क़दीम: प्राचीन
रुख़्सत : रवानगी, विदा होना