आत्म-विभोर है अहिंसा
- © कामिनी मोहन। 

हिल गए सब रंग
रंग-बिरंगी रोशनियाँ
बिखरती चली गईं
बिखरन और सिर्फ़ बिखरन
मुट्ठियों से सरकते पल 
सरकती चली गईं 

रंगहीन
उत्साहहीन
सुबह और शाम
क्षितिज के छोर अंधियाले
किसी के न आने की देते
संभावनाएँ तमाम 

न आहट
न दस्तक
केवल प्रेम-वश
खुलते और बंद होते
किवाड़ों के पीछे
पसरा हुआ ज़िंदगी का 
बेरंग कैनवस 

अपना असली चेहरा देखते 
कौतुक-वश प्रश्न करते
उस दुनिया के बारे में जिसे देखेंगे
उसका अभिकथन सुनते 

क्या है आवश्यक घटक 
दावे से कह सकते नहीं
वश में है क्या कुछ
उसकी कदर करते नहीं 

विचारों में पनपी हिंसा से 
यहाँ फ़र्क़ कहाँ पड़ता है
आत्म-विभोर है अहिंसा
यहाँ ग़लत सही के दावों पर 
सत्य तड़पता रहता है।
- © कामिनी मोहन पाण्डेय।