बीज को पत्थर के नीचे दबा दिया गया है
कोशिश करने को लगा दिया गया है
क्या है
क्या नहीं है
कौन है
क्यूँ नहीं है
क्यों और कहाँ है
सब बतला दिया गया है
कोने के चारों ओर
घूमते-मुड़ते रास्ते दिखा दिया गया है।
बीज ने भी अपने बढ़ने को
जगह तैयार कर लिया है
उगने तक इंतज़ार करते-करते
दूर और क़रीब के हिस्सों में अंतर कर लिया है
मन की शांति और पवित्रता के लिए
हर चीज़ को समझने का जतन कर लिया है
फिर से दो लोगों के सपने एक हो गए हैं
बड़े क़दमों की योजना ज़ोर से नहीं
धीमे से बढ़ते गए हैं
सपने रास्ता जानते हैं
साहस से बढ़ते चले गए हैं।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय
