बारिश में
मिट्टी की ख़ुशबू
और हवा का झोंका
दिल की गहराई में
अकेलेपन के
घुलने-मिलने का हैं मौका।

सपनों का जीवन
और वास्तविकता का कंपन
नीले पानी की रौनक
और चिड़ियों की चहक का है मंचन।

यहाँ अनंत के कई पेचदार
नेटवर्क का है अंकन
और भीतर बुना हुआ
अतीत का उत्पाद है
लोग भूल जाएँगे
क्या कहा
क्या किया
पर नहीं भूलेंगे
अंकुरित चंदन।

क्योंकि भरोसा, विश्वास और संदेह
अंततः अज्ञात रहते हैं
कभी झूठ तो
कभी सच मूल्यवान लगते हैं
सिरहाने रखी विचारों की गहराई
क्रोध, निराशा और भय का
सिर्फ़ अनुमान लगते हैं।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय।