विशाल महासागर में
डूबता-उभरता मन हूँ।
अनंत ब्रह्माण्ड के भीतर
अन्फ़ास से भरा गतिमान तन हूँ।
नई दुनिया के मंच पर खेलते हुए
अँधेरे-उजाले की चित्रित प्रक्रिया हूँ।
चाहे शांत, अज्ञात रात हो
एक समग्र सुबह की संक्रिया हूँ।
अविश्वास के दूसरी तरफ़ खड़ा मैं
एक और भोर लिए इंतज़ार करता हूँ।
अहंकारवाद की कविता में अलिप्त
देह का संस्करण प्रकाशित करता हूँ।
-© कामिनी मोहन पाण्डेय।

