राही रहगुज़र के पत्थरों की हर ठोकर भूल जाएगा,
मक़ाम-ओ-मंज़िल पर पहुँचा तो हर दर्द भूल जाएगा।

नाहक़ ही धूप से बचने का करते रहते हो जतन,
गर मुसाफ़िर चलता चला नया सहर दे जाएगा।

'मोहन ' तू धूप की तपिश जितना सहता जाएगा,
राह का अँधेरा उतना ही रौशन होता जाएगा।

-© कामिनी मोहन पाण्डेय।
-काव्यस्यात्मा