किसी को प्यार जताना मेरी आदत नहीं, पराये को अपना बताना मेरी आदत नहीं,   हम तो बस चाहते है सबके लबो पर हँसी, किसी का दिल दुखाना मेरी आदत नहीं,   मक़सद है सर उठा के जियें सारे जहाँ में, बेवजह कोई सर झुकाना मेरी आदत नहीं,   यहाँ मुक़ाबला तो बराबरी का होना चाहिए , किसी कमज़ोर को दबाना मेरी आदत नहीं,   ज़िन्दगी जीता हूँ बिना किसी फ़िक्र के अब, नासमझो को अब समझाना मेरी आदत नहीं,   डर लगता है मोहब्बत की आदत न हो जाये, चुपचाप रहता हूँ, मुस्कुराना मेरी आदत नहीं,