सैन्टा रूप अनोखा बनाके सैन्टा, आज यहां पर आया है, सर पे टोपी, लम्बी दाड़ी, बहुरंगी रूप बनाया है, साथ में इक झोली टांगे, जैसे कुछ छुपाया है, चाॅकलेट, टाॅफी व खिलौने साथ में अपने लाया है रूप अनोखा बनाके सैन्टा, आज यहां पर आया है।। नन्हें बच्चों को इसकी, बेष-भूषा खूब भायी है, मटक-मटक के चले जब, बच्चों ने ताली बजायी हैं मुख मंडल को भी इसने, रंगों से सजाया है हर वर्ष की भांति यारों, शुभता संदेश लाया है रूप अनोखा बनाके सैन्टा, आज यहां पर आया है।। आज पेड़ भी देखो रंग-विरंगी, रौशनी में नहाया है टिम-टिम करते तारे प्यारे, सुख-संपदा लाया है, जन्मदिन मनाते हैं आज, क्रिसमस ये कहलाया है ईशा-मसीह के आशीर्वाद का फल सबने ही पाया है, रूप अनोखा बनाके सैन्टा, आज यहां पर आया है।। केक काटें, खुशियां मनायें, ऐसा शुभ दिन आया है आज देखो हर जुवां पे, ईषा-मसीह लहराया है खूब खिले हैं चेहरे यारों, मुबारक दिन ये आया है हर बरस ये सैन्टा आये, हर मन ने फरमाया है रूप अनोखा बनाके सैन्टा, आज यहां पर आया है।।